google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: जिले के कई गांवो में बिजली आपूर्ति ठप, सड़क पर उतरने लगे परेशान लोग | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: जिले के कई गांवो में बिजली आपूर्ति ठप, सड़क पर उतरने लगे परेशान लोग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी में आंधी तूफान के कारण बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। कई गांव में लाइट नहीं आ रही है जिससे पानी का संकट गहराने लगा है। एक तरफ…


जिले के कई गांवो में बिजली आपूर्ति ठप, सड़क पर उतरने लगे परेशान लोग
जिले के कई गांवो में बिजली आपूर्ति ठप, सड़क पर उतरने लगे परेशान लोग
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी में आंधी तूफान के कारण बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। कई गांव में लाइट नहीं आ रही है जिससे पानी का संकट गहराने लगा है। एक तरफ अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बिजली की आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर कोई भी पॉजिटिव रिजल्ट सामने नहीं आ रहा है। लगातार बदलते मौसम और तूफानी हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।

Advertisement

सड़क पर उतरने लगे लोग

परेशान लोग अब सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। बावल और तिहाड़ा में ऐसा देखने को मिला है। सबसे ज्यादा गुस्से में बावल क्षेत्र के लोग देखने को मिल रहे हैं।

 दो दिनों से बदल रहा है मौसम 

पिछले दो दिनों से हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन भर मौसम साफ रहता है लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश शुरू हो जाती है वही कई गांव में तूफानी हवाओं के वजह से बिजली आपूर्ति टॉप हो चुकी है और आंधी तूफान की वजह से परेशानियों और बढ़ती जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

तीन-चार दिन बीत चुके है लेकिन कई गांव में अभी तक बिजली की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई है। बिजली विभाग के द्वारा लगातार कोशिश किया जा रहा है लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति को सामान्य नहीं किया जा सका है। बिजली आपूर्ति को सामान्य करने के लिए कई तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक बावल और कोसली क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिजली नहीं आ रही है।

पानी का संकट भी गहराया

बिजली नहीं आने से कई गांव में पानी का संकट गहराने लगा है। मंगलवार को आए आंधी तूफान में 650 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं और 35 से अधिक ट्रांसफार्मर टूट गए हैं लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। शुक्रवार की शाम को भी अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp