
रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक मामला तूल पकड गया है। गांव जैतपुर में घर के अंदर पत्नी के पास आए पुलिसकर्मी के मिलने पर हुए विवाद बढता ही जा रही है। एडवोकेट लोकेश कुमार ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी को शिकायत दी है। एडवोकेट का आरोप है कि पुलिस कर्मी के उसकी पत्नी से करीब दो साल से कथित अवैध संबंध हैं और इसी वजह से उसका परिवार बिखर गया है। वे दोनो मिलकर उसे मारना चाहते हे।
घर में रंगे हाथ पकडा पुलिस कर्मी: एडवोकेट लोकेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी प्रयास के बाद घर में प्रवेश किया तो पत्नी ने उससे पूछा कि वह इतनी जोर से क्यों चिल्ला रहा है। इसी दौरान उसने दरवाजे के पीछे एक व्यक्ति को खड़ा देखा। उसके पूछने पर कथित तौर पर उस व्यक्ति ने उसका गला पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। लोकेश के अनुसार, उसने बचाव में पैर मारा, जिससे शीशा टूट गया। आवाज सुनकर उसके लोग अंदर पहुंचे और उस व्यक्ति को पकड़कर बाहर ले गए।
कानूनी कार्रवाई की मांग: एडवोकेट का आरोप है कि पुलिस कर्मी के उसकी पत्नी से करीब दो साल से कथित अवैध संबंध हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि कर्मबीर ने उसकी पत्नी को उसके और उसके पिता के खिलाफ कानूनी मामले दर्ज कराने के लिए उकसाया। लोकेश के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है और वह अपने पिता के साथ घर छोड़कर गुरुग्राम में किराए पर रहने को मजबूर है। उसका कहना है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जाए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता चल सके।
ये भी पढ़ें:HSVP रेवाड़ी पर 50 हजार जुर्माना
