Haryana Breaking News: रेनू भाटिया के विवादित बयान के बाद नर्सो ने हड़ताल शुरू कर दिया था और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। अब हरियाणा महिला आयोग को नई चेयरपर्सन मिल गई है इसके साथ ही वाइस चेयरपर्सन का चुनाव भी कर दिया गया है।
उषा प्रियदर्शनी बनेगी नई चेयर पर्सन
हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य महिला आयोग में नई चेयर पर्सन उषा प्रियदर्शनी को बनाया गया है वही मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
7 जून को रेनू भाटिया ने दिया था विवादित बयान
7 जून को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में लड़की से रेप की घटना के बाद रेनू भाटिया वहां दौरा करने गई थी और उन्होंने वहां प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सारा अग्रवाल समेत सभी नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाई थी और इस दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया था।
नर्सों ने किया था हड़ताल
रेनू भाटिया के इस बयान के बाद नर्सो ने हड़ताल शुरू कर दिया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रेनू भाटिया को इस्तीफा देने के लिए कहा था और रेनू भाटिया के इस्तीफा के बाद अब नई चेयरपर्सन की नियुक्ति की गई है।













