
रेवाड़ी : जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण लगातार दूसरे दिन भी शुक्रवार सुबह से ही वर्षा की झड़ी लगी हुई है। वर्षा के रेवाड़ी शहर तीन अलग-अलग स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने से बिजली निगम को भी नुकसान हुआ है। लगातार वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
जानिए कहां कहां गिरी आसमानी बिजली: बता दे कि शुक्रपुरा स्थित लाल मस्जिद क्षेत्र, नई आबादी और कालका रोड पर बिजली के ट्रांसफार्मरों पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे तीनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
ये भी पढ़ें:हरियाणा: मौसम विभाग का अलर्ट, 10 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का तांडव
जगह जगह हुआ जलभराव: बता दे कि रेवाड़ी जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण लगातार दूसरे दिन भी शुक्रवार सुबह से ही वर्षा की झड़ी लगी हुई है। इससे पहले रातभर हुई झमाझम वर्षा से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया है। हांलाकि लगातार वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई । हरियाणा के रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 14 जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट
मंडी में भीगा बाजरा: वर्षा का असर रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में भी देखने को मिला। मंडी में बाजरे की आवक अधिक होने और उठान की रफ्तार धीमी हो रहा है। बता दें कि आसमान के नीचे रखा सैकड़ों क्विंटल बाजरा वर्षा में भीग गया। पिछले 24 घंटे के दौरान रेवाड़ी में 80 एमएम वर्षा हो चुकी है। वर्षा से जहां मौसम ठंडा हो गया, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना कर
