शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

राजपूत महासभा का सामूहिक दिवाली मिलन समारोह एक को

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा राजपूत समाज के प्रधान मेजर चरण सिंह ने बताया कि आगामी 1 नवंबर 2026 को गांव धारण में तीनों महासभाओं के संयुक्त तत्वावधान में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा


राजपूत महासभा का सामूहिक दिवाली मिलन समारोह एक को
राजपूत महासभा का सामूहिक दिवाली मिलन समारोह एक को
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: राजपूत समाज की सामाजिक एकता, भाईचारे एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर धारूहेड़ा, बावल एवं रेवाड़ी की राजपूत महासभाओं के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सहमति इस बार दिवाली मिलन समारोह सामूहिक एक ही जगह मनाने पर सहमति हुई।

Advertisement

धारण में मनाया जाएगा सा​मू​हिक दिवाली समारोह: धारूहेड़ा राजपूत समाज के प्रधान मेजर चरण सिंह ने बताया कि आगामी 1 नवंबर 2026 को गांव धारण में तीनों महासभाओं के संयुक्त तत्वावधान में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।इस समारोह में महेश कुमार चौहान , राष्ट्रीय अध्यक्ष, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया बतौर मुख्य अतिथि होंगे।

दशहरा भी मनाया था सामूहिक: बता दे भाईचारे को बढावा देने लिए इस बार धारूहेड़ा, बावल एवं रेवाड़ी की राजपूत महासभाओं की ओर से धारूहेड़ा के सेक्टर छह में सामूहिक दशहरा मनाया गया था। समाज की एक साथ सामूहिक कार्यक्रम अच्छी पहल है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:NH 48 पर डंपरों से टकराई राजस्थान रोडवेज बस, मची चीख पुकार

इस मौके महेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष, राजपूत महासभा जिला रेवाड़ी, रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छौंकर – अध्यक्ष, राजपूत महासभा धारूहेड़ा, प्रताप सिंह चौहान – अध्यक्ष, राजपूत महासभा बावल, महेश चौहान, राजेश सिंह, मान सिंह – एडवोकेट, राजपाल सिंह – पूर्व सरपंच, रोशन सिंह, रतन सिंह, हीरा सिंह। सोनू सिंह छौंकर, इंस्पेक्टर पृथिपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर जिम्मेदारियां सोंपी गई।

 

ये भी पढ़ें:HSVP रेवाड़ी पर 50 हजार जुर्माना

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp