मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला: जानिए किसने जीता 51 हजार का कामडा

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): हरियाणा राजस्थान की सीमा से सटे गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास जी महाराज मंदिर मेला व कुश्ती दंगल आयोजन किया गया। 'बाबा बिशन दास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट' एवं…


नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला: जानिए किसने जीता 51 हजार का कामडा
नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला: जानिए किसने जीता 51 हजार का कामडा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): हरियाणा राजस्थान की सीमा से सटे गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास जी महाराज मंदिर मेला व कुश्ती दंगल आयोजन किया गया। ‘बाबा बिशन दास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट’ एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में विशाल भजन-कीर्तन, हवन, भंडारे का अयोजन हुआ। मेंले अंतिम कामडा बराबरी पर छूटा।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी के जिला प्रमुख मनोज यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति चेयरमैन दलबीर ने शिरकत की। अतिथियों का मंदिर कमेटी व ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। गांव में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रमुख मनोज यादव ने मंदिर के खेल स्टेडियम के विकास हेतु 25 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। वहीं ब्लॉक समिति चेयरमैन दलबीर ने भी स्टेडियम निर्माण व सुविधाओं के लिए 17 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंदिर पहले किए गए विकास कार्यो का शुभारंभ भी किया।

दूर दूर से आते है श्रऋालु: बाबा बिशन का मेला काफी पुराना व विख्यात है मेले हरियाणा राजस्थान, दिल्ली से जाने माने पहलवान आते है। साल में दो बार बाबा का मेला भरता है। मेंले मे हर साल विशाल कुशती दंगल आयोजित करवाया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:राजस्थान से आए कलाकरों ने धारूहेड़ा में बांधा समा

51 हज़ार की कामडा रही बराबरी पर छूटा

मेले का मुख्य आकर्षण विशाल कुश्ती दंगल रहा, जिसमें क्षेत्र व दूर-दराज से आए नामचीन पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। दंगल की सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती (कामड़ा) 51,000 रुपये की इनाम राशि की थी। यह मुकाबला पहलवान सकेश और पहलवान अंकुश के बीच लड़ा गया। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक चले कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी, जिसके बाद दोनों पहलवानों में इनाम राशि संयुक्त रूप से बांटी गई।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी, राजबीर यादव, नंदरामपुर बास के सरपंच प्रति​निधि गौरव मीना, भटसाणा के सरपंच भूपसिंह, राजाराम, त्रिलोक चंद, देवेन्द्र, वीरेन्द्र, रामपाल सहित समस्त ग्रामवासी, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और भारी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा RTI में लापरवाही : 6 साल बाद राज्य सूचना आयुक्त का बड़ा एक्शन !

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp