
कोसली (Best24News) कृष्णा डिग्री कॉलेज में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), मीरपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय “उद्गम” रेवाड़ी ज़ोनल यूथ फेस्टिवल (2026) का शुक्रवार को आगाज हुआ। युवा महोत्सव में ज़ोन के 24 कॉलेजों के सैकड़ों प्रतिभागी सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले सात स्टेज पर विद्यार्थियों ने रंगा रंग प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने उद्घाटन समारोह में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने विस्तृत और प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि “युवा महोत्सव विद्यार्थियों के जीवन में सृजनात्मकता, अनुशासन और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने का एक सशक्त मंच है। पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी युवाओं के व्यक्तित्व को बहुआयामी बनाती है। कला और संस्कृति से जुड़ाव विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और उन्हें जीवन की विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करता है। विश्वविद्यालय का सदैव यही प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हर संभव मंच उपलब्ध कराया जाए।”

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी जी का संदेश:
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने अपना शुभकामना संदेश भेजकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि:
> “युवा महोत्सव विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, भ्रातृत्व और कलात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव है। युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और इस प्रकार के मंच उन्हें अनुशासित, रचनात्मक एवं सर्वांगीण रूप से सक्षम नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मैं सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी की 5 साल की सजा
चेयरमैन राजबीर यादव, वाइस चेयरमैन सुनील गोयल एवं निदेशक डॉ. रितेश यादव का वक्तव्य: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृष्णा डिग्री कॉलेज के चेयरमैन राजबीर यादव एवं वाइस चेयरमैन सुनील गोयल जी ने विश्वविद्यालय प्रशासन, मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर कृष्णा कॉलेज के निदेशक डॉ. रितेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा

“कृष्णा शिक्षण संस्थान पिछले 24 वर्षों से शिक्षा एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। हमारा संस्थान सदैव समाज सेवा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और ऐसे राज्य/ज़ोन स्तरीय आयोजन हमारी इस प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हैं।”
ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा का सामूहिक दिवाली मिलन समारोह एक को
प्राचार्य बसंत कुमार का स्वागत वक्तव्य:
कॉलेज के प्राचार्य श्री बसंत कुमार ने मुख्य अतिथि, विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पधारे हुए सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि: > “कृष्णा डिग्री कॉलेज, कोसली के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमें इस प्रतिष्ठित ज़ोनल यूथ फेस्टिवल की मेजबानी का अवसर मिला है। महोत्सव को सुचारू और अनुशासित ढंग से आयोजित करने के लिए कॉलेज स्टाफ को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, और हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि यह आयोजन ऐतिहासिक और बेहद सफल हो।”

प्रथम दिवस के प्रमुख इवेंट्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:
महोत्सव के पहले दिन 7 अलग-अलग मंचों पर कुल 23 प्रतिस्पर्धी इवेंट्स का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का परिचय दिया।
ये भी पढ़ें:NH 48 पर डंपरों से टकराई राजस्थान रोडवेज बस, मची चीख पुकार
- मेन स्टेज – 1: क्रिएटिव कोरियोग्राफी (Creative Choreography) और स्किट (Skit) की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं
- स्टेज – 2 (बास्केटबॉल कोर्ट): कव्वाली, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो, हरियाणवी फोक सांग / रागिनी सोलो, लाइट वोकल (इंडियन) और वेस्टर्न वोकल सोलो के सुरों से माहौल संगीतमय रहा।
- स्टेज – 3 (सेमिनार हॉल): उर्दू, हिंदी और पंजाबी भाषाओं में काव्य पाठ (Poetic Recitation) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
- स्टेज – 4 (लाइब्रेरी): जनरल क्विज (General Quiz) और संस्कृत श्लोकोच्चारण में विद्यार्थियों का बौद्धिक ज्ञान देखने को मिला।
- स्टेज – 5 व 6 (हॉल 1 व 2): क्ले मॉडलिंग (Clay Modeling) और कार्टूनिंग (Cartooning) में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता बिखेरी।
- स्टेज – 7 (ओपन सेंट्रल पार्क): सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का सशक्त मंचन किया गया।

मंच संचालन एवं गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम का शानदार और ऊर्जावान मंच संचालन डॉ. सुधीर द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष (President) दुष्यंत यादव, कृष्णा कॉलेज के वाइस चेयरमैन सुनील गोयल, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) प्रो. करन सिंह, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशालय (DYCA) की निदेशिका प्रो. अदिति शर्मा, डॉ. सुशांत, डॉ. संदीप कुमार, कोसली कॉलेज के प्राध्यापकगण, निर्णायक मंडल (Judges) के सम्मानित सदस्य तथा अन्य विशिष्ट अतिथिगण गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। डॉ. संदीप ने सभी मुख्य अतिथियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
