google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: कैप्टन अजय यादव ने राव इंद्रजीत, विधायक और चेयरपर्सन पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात  | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: कैप्टन अजय यादव ने राव इंद्रजीत, विधायक और चेयरपर्सन पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात 

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। रेवाड़ी के राजनीतिक गलियारों में बयान बाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बैठक के…


कैप्टन अजय यादव ने राव इंद्रजीत, विधायक और चेयरपर्सन पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात 
कैप्टन अजय यादव ने राव इंद्रजीत, विधायक और चेयरपर्सन पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात 
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। रेवाड़ी के राजनीतिक गलियारों में बयान बाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बैठक के दौरान भाजपा नेताओं और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिले में अवैध कॉलोनी और विकास कार्यों और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाया।

Advertisement

अवैध प्लॉटिंग और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग इन सभी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं इसी वजह से इन सभी गलत चीजों के खिलाफ एक्शन नहीं हो रहा है।

नगर परिषद नेतृत्व को लेकर भी की टिप्पणी

पूर्व मंत्री ने नगर परिषद चेयरपर्सन के कार्यकाल से जुड़े पुराने मामलों को लेकर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब तक पुराने मामलों का निपटारा नहीं होता है और काम में पारदर्शिता नहीं आती है तब तक ऐसे सवाल उठते रहेंगे। उन्होंने विनीता पीपल और अन्य नेताओं पर भी तंज कसा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

विकास कार्यों पर दिया अपना पक्ष

शहर के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन अजय यादव ने कहा कि जनता ने उन्हें कई बार विधायक चुनकर उनके कार्यों पर भरोसा जताया था। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों के काम का मूल्यांकन आखिरकार जनता ही करती है और समय आने पर मतदाता अपने निर्णय से इसका जवाब भी देते हैं।

मतदाता सूची को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए और यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp