google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Mahendragarh Accident News: नेशनल हाईवे 152D पर भयंकर सड़क हादसा, 2 यात्रियों की मौत | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Mahendragarh Accident News: नेशनल हाईवे 152D पर भयंकर सड़क हादसा, 2 यात्रियों की मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Mahendragarh Accident News: महेंद्रगढ़ में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई है। जिले के नेशनल हाईवे 152 डी पर शुक्रवार की सुबह सड़क…


नेशनल हाईवे 152D पर भयंकर सड़क हादसा, 2 यात्रियों की मौत
नेशनल हाईवे 152D पर भयंकर सड़क हादसा, 2 यात्रियों की मौत
Google News Follow us on Google

Mahendragarh Accident News: महेंद्रगढ़ में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई है। जिले के नेशनल हाईवे 152 डी पर शुक्रवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां मनाली से जयपुर जा रही बस ट्रक से टकरा गई हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

कई यात्रियों की हालत नाजुक

इस भयंकर सड़क हादसे में कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। सामने जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर से यह गाड़ी मनाली गई थी। वापसी के समय नेशनल हाईवे 152 डी पर भयंकर हादसा हो गया।

यात्रियों की हुई मौत

हादसे में 30 साल के सोमवीर की मौत हो गई। सोमवीर सिंह विजयनगर बहरोड़ राजस्थान के रहने वाले थे वही दिल सुख उम्र 30 वर्ष जो की बहरोड़ राजस्थान के रहने वाले थे उनकी भी मौत हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई बस (Mahendragarh Accident News)

प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि इस हादसे में सड़क पर खड़े ट्रक से बस अचानक टकरा गई जिससे बस में बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। वही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर बचाव का कार्य शुरू कर दी।

गांव के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और घायल लोगों को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं कई यात्रियों की हालत गंभीर होने के वजह से उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

पुलिस सूत्रों की माने तो इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल लोगों की हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही है। वही दो लोगों की मौत हो चुकी है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp