
Rewari News : राजपूत समाज की सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धारूहेड़ा, बावल और रेवाड़ी की राजपूत महासभाओं के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस बार तीनों महासभाओं की ओर से एक ही स्थान पर सामूहिक दिवाली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
1 नवंबर को धारण गांव में होगा समारोह
धारूहेड़ा राजपूत समाज के प्रधान रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छौंकर ने बताया कि 1 नवंबर 2026 को गांव धारण में तीनों महासभाओं के संयुक्त तत्वावधान में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी
rajput-samaj-diwali-milan-samaroh-dharan-rewar
पहले भी मनाया था सामूहिक दशहरा
उन्होंने बताया कि समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने के लिए इस बार धारूहेड़ा, बावल और रेवाड़ी की राजपूत महासभाओं ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में संयुक्त रूप से दशहरा समारोह मनाया था। अब दिवाली मिलन समारोह भी सामूहिक रूप से आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पॉक्सो एक्ट को लेकर 500 से ज्यादा विद्याथियों को किया जागरूक
बैठक में राजपूत महासभा जिला रेवाड़ी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, धारूहेड़ा महासभा के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छौंकर, बावल महासभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, महेश चौहान, राजेश सिंह, एडवोकेट मान सिंह, पूर्व सरपंच राजपाल सिंह, रोशन सिंह, रतन सिंह, हीरा सिंह, सोनू सिंह छौंकर और इंस्पेक्टर पृथिपाल सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को अल
