गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला

Written by: सुनील चौहान

Published:

तेज रफृतार वाहन एक बुधवार को एक वाहन ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई


धारूहेड़ा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला
धारूहेड़ा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: कापड़ीवास भिवाड़ी पैराफेरी मार्ग पर एक बडा हादसा हो गया है। तेज रफृतार वाहन एक बुधवार को एक वाहन ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आकेड़ा के अशोक विहार के रहने वाले 18 नवदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Advertisement

पैराफेरी मार्ग पर हुआ हादसा: थाना सेक्टर छह पुलिस ने बताया आकेड़ा के अशोक विहार का रहने वाला नवदीप रेवाड़ी में एक प्राइवेट कॉलेज से ला कर रहा था। वह बाइक से कापड़ीवास से भिवाड़ी की ओर आ रहा था कि बुधवार को उसको एक प्राइवेट स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो तथा वही सड़क पर गिर गया।

उपचार के दौरान तोडा दम: वही पीछे से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया। घायल नवदीप को भिवाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया। सेक्टर छह पुलिस ने मृतक के पिता जयदीप की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:नंदरामपुर बास में बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला: जानिए किसने जीता 51 हजार का कामडा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp