google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Mahendragarh News: कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, मां से किया दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर पीटा | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Mahendragarh News: कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, मां से किया दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Mahendragarh News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मां बेटे के रिश्ते पर ही दाग लगा दिया है। यहां एक बेटा अपनी ही मन से बलात्कार करने…


कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, मां से किया दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर पीटा
कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, मां से किया दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर पीटा
Google News Follow us on Google

Mahendragarh News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मां बेटे के रिश्ते पर ही दाग लगा दिया है। यहां एक बेटा अपनी ही मन से बलात्कार करने की कोशिश किया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव की महिला ने अपने बेटे पर जानलेवा हमला करने और बंधक बना कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

Advertisement

7 जून को किया था हमला

महिला ने बताया कि बेटे ने 7 जून को उसके सर पर फ्राई पैन से हमला किया जिससे वह घायल होकर गिर गई इसके बाद वह उसके बाल पकड़ कर घटिसटे हुए रसोई में ले जाकर बंधक बना दिया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

महिला के सर और आंखों पर आई गंभीर चोट

महिला ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर बेटे ने उसके साथ काफी ज्यादा मारपीट किया जिससे उसके सिर और आंखों पर गंभीर चोट आ गई है। महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग घर में आकर महिला को छुड़ाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

मेडिकल रिपोर्ट में मिली चोट का निशान

महिला के मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं वहीं थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी तथ्यों की बारीकियां से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।

इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब मायें अपने बेटों के साथ भी सुरक्षित नहीं है। इस घटना ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाया है इसके साथ ही साथ मां बेटे के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp