google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: खिड़की की AC काटकर घर में घुसे चोर, चुरा ले गए जेवर और कैश | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: खिड़की की AC काटकर घर में घुसे चोर, चुरा ले गए जेवर और कैश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी के सनसिटी में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां चोर खिड़की की ऐसी काटकर घर में घुस गए और घर के कैश गहने सबकुछ चूराकर लेकर चले…


Rewari News: रेवाड़ी के सनसिटी में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां चोर खिड़की की ऐसी काटकर घर में घुस गए और घर के कैश गहने सबकुछ चूराकर लेकर चले गए। यह घटना तब घटी जब पूरा परिवार जागरण के लिए कहीं गया हुआ था। 12 तारीख की रात जब परिवार घर लौटा तो पता चला कि घर में चोरी हो गई है जिसके बाद शहर के थाने में जाकर केस दर्ज किया गया।

Advertisement

रेवाड़ी में चोरी की घटना

रेवाड़ी के ट्रांसजेंडर सिमरन ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज किया है कि वह दिल्ली की रहने वाली है और एक साल से वह अपने साथियों के साथ रेवाड़ी के सन सिटी में रहती है। 11 तारीख को वह अपने साथियों के साथ पटौदी में जागरण के लिए गई थी और 12 तारीख को जब वह घर लौटी तो पता चला कि उसके घर के सारे पैसे और जूलरी गायब हो गए हैं।

घर पहुंचने पर पता चला की खिड़की का AC काट कर कर घर में घुसे हैं और सब कुछ चुरा कर लेकर चले गए हैं। सिमरन ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी टूटी हुई मिली और पूरा सामान घर में बिखरा हुआ मिला।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

ज्वेलरी की हो गई है चोरी

सिमरन ने बताया कि उसके घर के सारे जूलरी चोरी हो गए हैं इसके साथ ही साथ जो पैसे उन्होंने रखे हुए थे वह भी चोरी कर लिए गए हैं। सिमरन ने यह भी बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन आरोपी फोन करके लगातार धमकी दे रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि चोरों की पहचान कर ली जाएगी और उन पर एक्शन लिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp