google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Gurugram News : वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में करें योगदान : राव इंद्रजीत सिंह | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Gurugram News : वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में करें योगदान : राव इंद्रजीत सिंह

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Gurugram News: Best24News गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया। इस मौके…


गुरुग्राम: वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में करें योगदान : राव इंद्रजीत सिंह
गुरुग्राम: वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में करें योगदान : राव इंद्रजीत सिंह
Google News Follow us on Google

Gurugram News: Best24News गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।Gurugram News

Advertisement

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क परिसर में स्थापित एक वाटर कूलर भी जनमानस को समर्पित किया।

गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया
गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की सुविधाएं आम नागरिकों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करती हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया।Gurugram News

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

इस दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नागरिकों को दी जा रही परामर्श एवं जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।Gurugram News

 

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया
गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण किया

केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे नागरिकों तथा स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले युवाओं से संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से अनेक गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होती है, जिससे प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, आयुष सेवाओं के विस्तार और स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत बनाने जैसे प्रयासों से देश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुज गर्ग, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp