google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari Accident News: डंपर की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari Accident News: डंपर की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Accident News: रेवाड़ी के चौकी नंबर 11 फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 60 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार…


डंपर की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत
डंपर की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत
Google News Follow us on Google

Rewari Accident News: रेवाड़ी के चौकी नंबर 11 फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 60 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में  बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया।

Advertisement

पैतृक गांव से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान निरंजन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के बहरोड के रहने वाले हैं लेकिन कई सालों से वह रेवाड़ी में रहते थे और एक सैलून चला कर परिवार का गुजर बसर करते थे। निरंजन अपने बेटे हंसराज के साथ अपने पैतृक गांव गए थे और दोनों रेवाड़ी लौट रहे थे तभी यह घटना हो गई। फ्लाईओवर पर बस से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे तभी डंपर ने उन्हें टक्कर मार दिया और उनकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर

प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि निरंजन सड़क पार कर रहे थे तभी एक डंपर आकर उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन से भाग गया और निरंजन बुरी तरह से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित (Rewari Accident News)

निरंजन को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार डंपर चालक की खोज शुरू कर दी है वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। निरंजन ने अपनी मौत से पहले अपने गांव की कुलदेवी का आशीर्वाद भी लिया था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

निरंजन अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp