Rewari Crime News: मंदिर में चांदी के छतर चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: June 3, 2026 6:14 PM
Follow Us:
मंदिर में चांदी के छतर चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rewari Crime News: रेवाड़ी में मंदिर में चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।भैंरू चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से चांदी के छतर और दानपात्र की चोरी करने वाले अपराधियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

 यूपी के रहने वाले हैं अपराधी

समय जानकारी के अनुसार दोनों अपराधी उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले हैं। अपराधियों का नाम आनंद पांडे और अरुण कुमार है और दोनों फिलहाल रेवाड़ी में किराए पर रहते हैं। पुलिस ने जांच में पाया है कि आरोपियों ने रात के समय मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

मंदिर प्रशासन ने दी थी पुलिस को शिकायत

मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र सोनी ने पुलिस को शिकायत किया था और बताया था कि 27 मई की रात दो चोर मंदिर में घुसे और मंदिर में चांद की 7 छतर और दान पेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस की सीआईए टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चोरों के पास बरामद हुआ है चांदी का छतर

पुलिस ने बताया कि चोरों के पास से चोरी हुई चांदी की छतर पाई गई है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो चोरों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now