शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Breaking News: हरियाणा के 9 जिलों मे बनेगे सैनिक सदन, इनता बजट मंजूर

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Breaking News: हरियाणा सरकार ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ​हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के रेवाड़ी सहित 9 जिलों में एकीकृत…


Breaking News: हरियाणा सरकार ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ​हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के रेवाड़ी सहित 9 जिलों में एकीकृत सैनिक सदन बनाए जाएंगे। बता दें इन सैनिक सदनो का मकसद जवानों और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। क्योंकि अब इनको सुविधाओं को लेकर अलग-अलग कार्यालयों में भटकना पडता है।Breaking News

Advertisement

इस शहरो में बनेगे सैनिक सदन: बता दे कि सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग से मिली सूचना के अनुसार हरियाण के पलवल, पानीपत, नारनौल, फतेहाबाद, जींद, नूंह, रेवाड़ी, झज्जर और गुरुग्राम में ये केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसका मकसद इन जिलो के सैनिकों से जुड़े अधिकतर कार्य एक ही जगह पूरा करना है ताकि अलग अलग नहीं भटकना पडें।Breaking News

ये बजट हुआ मंजूर: हरियाण सरकार ने निर्माण कार्य के लिए करोड़ों रुपये का बजट तय किया है। पलवल में 12.35 करोड़ रुपये, पानीपत में 5.25 करोड़ रुपये, नारनौल में 14.78 करोड़ रुपये और जींद में 9.98 करोड़ रुपये की लागत से परियोजनाएं तैयार होंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:नही कटेगी इनकी वोट, हरियाणा में वोटरों को एक ओर मौका

बता दे इन भवनों के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। शुरुआती कार्यों के लिए संबंधित जिलों में 37.50-37.50 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं रेवाड़ी में HSVP से करीब 2.95 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी गई है।

ठहरने की भी होगी सुविधा: बता दे इस नई व्यवस्था लागू होने के बाद सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का दफ्तर, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पॉलीक्लीनिक, ECHS सुविधा और CSD कैंटीन एक ही जगह उपलब्ध होगी। इसके अलावा विश्राम गृह और कम्युनिटी हॉल भी बनाए जाएंगे। दूर से आने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों को यहां ठहरने की सुविधा भी मिलेगी।Breaking News

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp