शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Rewari Crime News: होटल संचालक पर फायरिंग, बाल बाल बची जान, पुलिस ने शुरू की जांच

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Crime News: रेवाड़ी के एक होटल संचालक की कार पर फायरिंग किया गया है हालांकि होटल संचालक बाल बाल बच गए हैं। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में…


फायरिंग, बाल बाल बची जान, पुलिस ने शुरू की जांच
फायरिंग, बाल बाल बची जान, पुलिस ने शुरू की जांच
Google News Follow us on Google

Rewari Crime News: रेवाड़ी के एक होटल संचालक की कार पर फायरिंग किया गया है हालांकि होटल संचालक बाल बाल बच गए हैं। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

होटल संचालक ने खुद पुलिस को दी जानकारी

इस घटना की जानकारी होटल संचालक दीपक यादव ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात 10:00 बजे उनकी बलेनो होटल के बाहर खड़ी थी इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके गाड़ी पर गोली चलाई।

फायरिंग की आवाज सुनकर दीपक यादव और उनका होटल स्टाफ बाहर आया तब तक अपराधी भाग चुके थे। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:सीकर से लापता छात्र रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद, जानिए यहां कैसे पहुंचा ?

जमीन विवाद में मिल रहा था धमकी

दीपक यादव ने बताया कि कुछ लोग उन्हें जमीन विवाद में लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अमन धामलावास सहित कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताया है।

उन्होंने बताया कि इसके पहले भी उनके होटल में तोड़फोड़ की गई है और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। पहले भी उन्होंने रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 5 महीने पहले उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp