google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari Education News: एडमिशन से चूके छात्रों के लिए बड़ी राहत, 15 जून तक फिर खुला ऑनलाइन आवेदन पोर्टल | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari Education News: एडमिशन से चूके छात्रों के लिए बड़ी राहत, 15 जून तक फिर खुला ऑनलाइन आवेदन पोर्टल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Education News: उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों को राहत दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक एडमिशन नहीं कराया है…


एडमिशन से चूके छात्रों के लिए बड़ी राहत, 15 जून तक फिर खुला ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
एडमिशन से चूके छात्रों के लिए बड़ी राहत, 15 जून तक फिर खुला ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
Google News Follow us on Google

Rewari Education News: उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों को राहत दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक एडमिशन नहीं कराया है उनके लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 15 जून तक बिना लेट फीस दिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। विभाग के द्वारा एडिशनल पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया गया है जिससे लाखों छात्रों को फायदा मिलेगा।

Advertisement

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई थी, लेकिन कई विद्यार्थी विभिन्न कारणों से फॉर्म नहीं भर पाए थे। इस फैसले से उन छात्रों को विशेष फायदा होगा जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है।

सीयूईटी, JEE और NEET देने वाले छात्रों को फायदा

विभाग के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने सीयूईटी, जेईई, नीट या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया था और रिजल्ट या काउंसलिंग के इंतजार में कॉलेज एडमिशन नहीं कर पाए थे। अब ऐसे छात्र आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने बताया कि कई जिले और कॉलेज में अभी तक सीट खाली है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवेदन काम आए हैं ऐसे में दोबारा आवेदन का विंडो खोला गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, हत्यारोपी की आजीवन कारावास

ग्रामीण कॉलेजों में अब भी खाली हैं कई सीटें

कॉलेज प्रबंधन का कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में सीट काफी ज्यादा खाली है ऐसे में आवेदन का विंडो दोबारा खोला गया है ताकि आवेदन का मौका मिल सके। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जल्द जारी कर दी जाएगी इसके बाद फीस जमा करने का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

शहरी क्षेत्र में भी सीट खाली है जिस वजह से आवेदन का विंडो दोबारा खोला गया है। सबसे बड़ी बात है कि अब लेट फीस भी नहीं देना होगा जिससे छात्रों को काफी फायदा मिलेगा। विभाग का कहना है कि छात्रों के हित में फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp