Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में आज शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक घटना हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए सेक्टर 37 में रोडवेज ट्रेनिंग बस अनियंत्रित होकर पैदल सड़क के किनारे चल रहे एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए।
तीनों गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस भी घटना की छानबीन कर रही है।
अचानक बेकाबू हुई बस, मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति से आ रही थी और देखते ही देखते नियंत्रण खो बैठी। बस इतनी रफ्तार में थी कि सड़क पर चल रहा है व्यक्तियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए बस आगे निकलती गई।
लोगों ने रोकी बस, गुस्से में किया विरोध
इस घटना के बाद लोगों ने बस रुकवाने की कोशिश की लेकिन बस आगे बढ़ती गई जिसके बाद लोग गुस्से में बस के ऊपर पथराव करने लगे। इस घटना के बाद लोगों में बहुत ही ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। जांच एजेंसियां फुटेज की मदद से हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
प्रशिक्षण के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित बस नए चालकों को प्रशिक्षण देने के लिए डिपो से निकाली गई थी। इसी दौरान चालक से वाहन का नियंत्रण छूट गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।













