सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Rewari News: रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक, माँ ने लगाएं गंभीर आरोप 

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News:  यादव नगर क्षेत्र से एक युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के गायब होने के बाद परिवार और पत्नी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू…


रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक, माँ ने लगाएं गंभीर आरोप 
रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ युवक, माँ ने लगाएं गंभीर आरोप 
Google News Follow us on Google

Rewari News:  यादव नगर क्षेत्र से एक युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के गायब होने के बाद परिवार और पत्नी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे मामला और पेचीदा बन गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Advertisement

घरेलू विवाद के बाद गायब हुआ युवक

महेंद्रगढ़ जिले के गढ़वास क्षेत्र निवासी भूपेंद्र पिछले कुछ वर्षों से अपनी पत्नी पूजा और छोटे बेटे के साथ रेवाड़ी में रह रहा था। परिवार मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि जून की शुरुआत में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भूपेंद्र अचानक घर से चला गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मां ने लगाए मारपीट और दबाव बनाने के आरोप

लापता युवक की मां का आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान उसकी बहू ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर भूपेंद्र के साथ मारपीट करवाई थी। उनका कहना है कि घटना के बाद भूपेंद्र घर छोड़कर चला गया और तब से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिवार को आशंका है कि युवक किसी दबाव या तनाव के कारण घर से दूर चला गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

पत्नी ने सास पर रची साजिश का लगाया आरोप (Rewari News)

वहीं दूसरी ओर पत्नी पूजा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पति के परिवार में पहले से ही कई विवाद चल रहे थे। उसका कहना है कि शादी के बाद दोनों ने मेहनत करके रेवाड़ी में अपना घर बसाया था। पत्नी का आरोप है कि हाल ही में घर में लाए गए कुछ घरेलू सामान को लेकर विवाद बढ़ा और उसके बाद पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया।

दोनों पक्षों के बयान से बढ़ी उलझन

मामले में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि युवक के गायब होने को लेकर दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं। एक ओर मां बहू और उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगा रही है, जबकि पत्नी का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों को युवक के बारे में अधिक जानकारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, हत्यारोपी की आजीवन कारावास

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp