Haryana News: IDFC बैंक मामले में 3 IAS अफसर जांच के घेरे में, 6 शहरों में संपत्तियों का हुआ खुलासा

On: June 9, 2026 2:35 PM
Follow Us:
IDFC बैंक मामले में 3 IAS अफसर जांच के घेरे में,

Haryana News: हरियाणा के आईडीएफसी बैंक मामले में तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार और मोहम्मद साइन का नाम सामने आ रहा है जिसके बाद इन अधिकारियों की संपत्ति और आय संबंधी जानकारी भी चर्चा में आ गई। सीबीआई के द्वारा हाल ही में अधिकारियों से जुड़े विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई।

 सीबीआई ने किया बड़ा खुलासा 

जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों के अनुसार अधिकारियों ने पिछले कुछ वर्षों में नई अचल संपत्ति खरीदने की जानकारी दर्ज नहीं कराई है। पिछले कुछ सालों के दौरान इन तीनों अधिकारियों के संपत्ति में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है इसके साथ ही साथ किराए से आने वाले पैसे से भी आय में बढ़ोतरी हो रही है।

अधिकारियों से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर हो रही है छापेमारी 

जांच एजेंसियां अब अधिकारियों की आय, संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल इन अधिकारियों से जुड़े किसी भी मामले में अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच गया है और सीबीआई ने अधिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इन अधिकारियों से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी किया जा रही है।

अधिकारियों की संपत्तियां हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और झारखंड समेत कई शहरों में बताई जा रही हैं। जांच एजेंसियां इन संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड का मिलान भी कर रही हैं।

 जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

अब तक जांच एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कथित मामले में किस अधिकारी की क्या भूमिका रही है। साथ ही कार्रवाई के दौरान बरामद सामग्री की पूरी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है।

जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक इन अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट नहीं होगी हालांकि इन तीनों अधिकारियों का नाम सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now