
धारूहेड़ा (Best24News): चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर धारूहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत विशाल विरोध-प्रदर्शन रैली निकाली। ब्लॉक अध्यक्ष धीरज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।

भगत सिंह चौक पर फूंका पुतला, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के लगे नारे
यह विरोध-प्रदर्शन रैली शहर के मुख्य भगत सिंह चौक से शुरू हुई, जहां एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” तथा “वोट चोरी बंद करो” के जोरदार नारे लगाए। भगत सिंह चौक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन मार्च शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ तहसील कार्यालय के पास जाकर समाप्त हुआ, जहां नेताओं ने जनता को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर
इस मौके पर नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी, रेवाड़ी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, राज यादव, दीवान सिंह चौहान, जोन प्रभारी राजेश और पूर्व विधायकों सहित अन्य वरिष्ठ स्थानीय नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट के अधिकार की रक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण है और कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शता लाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज उठाती रहेगी।
ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज
