Dharuhera News: बुक डिपों में बेच रहा था शराब, जानिए कैसे चढा हत्थे ?

On: June 8, 2026 9:03 PM
Follow Us:
बुक डिपों में बेच रहा था शराब, जानिए कैसे चढा हत्थे

Dharuhera News: धारूहेड़ा : धारूहेड़ा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। सोहना रोड पर बुक डिपो की आड़ अवैध शराब कारोबार चल रहा था। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानिए कैसे खुला राज: बता दे कि धारूहेड़ा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि जैन सुपर बाजार के सामने एक बुक स्टोर पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची तथा छापेमारी की। जब टीम ने जांच की तो उसकी दुकान के काउंटर के नीचे और दुकान के सामने खड़ी एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में शराब मिली।Dharuhera News

नहीं दिखा पाया कोई कागजात: टीम ने छापेमारी में दुकानदार के पास से 8 बोतल अंग्रेजी शराब, 8 बोतल बीयर, 112.5 (5 पव्वे) बोतल देसी शराब तथा 1,540 रुपए नकद बरामद किए। इतना ही नहीं उसकी दुकान और वाहन में रखी शराब के बारे में दुकानदार कोई वैध दस्तावेज नहीे दिखा पाया। पुलिस ने मौके से शराब और स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया।

आरोपी किया काबू: बता दे टीम ने शराब को जब्त कर आरोपी नवीन उर्फ कालू को काबू कर लिया है। बता दे वह कई सालों से बुक​ डिपों की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चला रहा था।

मामला दर्ज कर जांच शुरू: मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

नया नहीं है ये खेल: बास रोड हो या सोहना रोड। धारूहेडा में ऐसा कोई मोहल्ला नहीं जहा अवैध शराब नहीं बेची जाती हो। हर गली में अवेध शराब बेची जा रही है। बताया जा रहा है थानों में इसको लेकर सबको पता लेकिन अवैध शराब पर रोक नहीं लग पा रही है।Dharuhera News

पुलिस का कड़ा संदेश: बता दे कि इस कार्रवाई पर रेवाड़ी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा तस्करी या असामाजिक तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले अपराधियों के खिलाफ आने वाले दिनों में पुलिस की यह मुहिम और अधिक सख्ती से जारी रहेगी।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now