सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: इस जिले को मिली सौगात, 27 करोड़ रुपये से बनेंगे हाईटेक ऑडिटोरियम और आधुनिक स्टेडियम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना शहर को विकास की बड़ी सौगात मिली है। यहां आधुनिक ऑडिटोरियम और आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 27 करोड रुपए…


इस जिले को मिली सौगात, 27 करोड़ रुपये से बनेंगे हाईटेक ऑडिटोरियम और आधुनिक स्टेडियम
इस जिले को मिली सौगात, 27 करोड़ रुपये से बनेंगे हाईटेक ऑडिटोरियम और आधुनिक स्टेडियम
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना शहर को विकास की बड़ी सौगात मिली है। यहां आधुनिक ऑडिटोरियम और आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 27 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है और जल्दी टेंडर का काम भी पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

Advertisement

सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए बनेगा आधुनिक ऑडिटोरियम

प्रस्तावित ऑडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें करीब 250 से 300 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इस ऑडिटोरियम में कई तरह की व्यवस्थाएं की जाएगी ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

यहां बनने वाला स्टेडियम भी बेहद खास होगा जहां खिलाड़ियों के लिए कई तरह की आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएगी ताकि वह फ्यूचर में आगे बढ़ सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बढ़ेगा शहर का विकास और बुनियादी ढांचा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुन्हाना में लंबे समय से एक बड़े सभागार और खेल परिसर की जरूरत महसूस की जा रही थी। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा खेल गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलेगा।

प्रशासन का मानना है कि ऑडिटोरियम और स्टेडियम के निर्माण से पुन्हाना की पहचान एक आधुनिक और विकसित शहर के रूप में और अधिक मजबूत होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp