
NH 48 : दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रूढ़ फ्लाईओवर पर शुक्रवार को बडा हादस हो गया है। हाईवे पर दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के चलते रोडवेज में सवार करीब एक र्दन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वाहनों के भिडंत के चलते हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सुबह सुबह हाईवे पर हुआ हादसा: बता दे कि शुक्रवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे के रूध फ्लाईओवर पर दो डंपरों में भिंडत हो गई । इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस भी दुर्घटनाग्रस्त डंपरों से जा टकराई। अचानक हुई इस भिड़ंत से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में 38 यात्री सवार थे। हादसे में 11 सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से बस में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
कोई जनहानि नहीं: यातायात पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम हाईवे पर पहुंच गई थी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एंबुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हाईवे पर जाम को हटवाने से यात्रा सुचारू रूप से करवा दी गई है।
ये भी पढ़ें:HSVP रेवाड़ी पर 50 हजार जुर्माना
चालक ने कहा नही दिखाई दिए डंफर: बताया जा रह है हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण बस के शीशे पर पानी जमा होने से आगे का दृश्य स्पष्ट नहीं था। चालक को सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त डंपर समय रहते दिखाई नहीं दिए। हाईवे पर पहले से दुर्घटनाग्रस्त डंपरों के बारे में वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी संकेतक नहीं लगाया गया।
ये भी पढ़ें:एडवोकेट के घर छीपा था पुलिसकर्मी, SP रेवाड़ी के पास पहुंचा मामला !
