शनिवार, 14 नवम्बर 2026

हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

Written by: सुनील चौहान

Published:

शहीद दीन दयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के राज्य गीत से किया गया।


हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा
हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा
Google News Follow us on Google

हरियाणा : मसानी स्कूल की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरियाणा वह प्रदेश है, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि है। भाईचारा ही हरियाणा की असली पहचान और सबसे बड़ा धर्म है। यहाँ सभी जातियों और धर्मों के लोग आपसी सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ रहते हैं।

हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा
हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

शहीद दीन दयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के राज्य गीत से किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने ‘देशां में देश हरियाणा’ सहित विभिन्न हरियाणवी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर हरियाणा की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हरियाणवी लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह ने विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सद्भाव से जुड़ने का संदेश दिया। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आपसी सौहार्द इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने के साथ-साथ हरियाणवी होने पर भी गर्व है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनसे हमारे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

ये रहे मौजूद: इस मौके पर सुषमा, सुव्रता, ममता, मीनाक्षी, ललिता, अंजना, योगेशश्री, राजवीर, रीना, एकता, भावना, नीतू, दौलतराम, मधु एवं धर्मपाल सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp