Rewari News: जिले के विकास पर राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान, 5 साल में बदलेगी शहर की तस्वीर

On: June 2, 2026 8:22 PM
Follow Us:
जिले के विकास पर राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान, 5 साल में बदलेगी शहर की तस्वीर

Rewari News: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगले 5 साल में रेवाड़ी शहर की तस्वीर बदल जाएगी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गुरुग्राम के विकास व्यवस्था पर भी टिप्पणी की और कहा कि पिछले कई सालों में अपनाई गई नीतियां अभी तक जमीन पर नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी कई तरह की सुविधा नहीं मिल रही है जिससे लोग परेशान है।

गुरुग्राम की विकास नीति पर उठाए सवाल

रेवाड़ी में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किए जाने के कारण कई समस्याएं पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि जल निकासी और कई तरह की बुनियादी सुविधाएं नहीं होने की वजह से गुरुग्राम में मानसून के समय परेशानियां बढ़ जाती है। लेकिन रेवाड़ी जिले की हर परेशानी दूर की जाएगी और अगले 5 साल में रेवाड़ी शहर पूरी तरह से बदल जाएगा।

रेवाड़ी के विकास के लिए अलग रणनीति

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी तेजी से उभरता हुआ जिला है और आने वाले वर्षों में यहां विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेवाड़ी में विकास योजनाएं बेहतर योजना और पारदर्शिता के साथ लागू की जाएंगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में शहर के बुनियादी ढांचे, नागरिक सुविधाओं और विकास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका लक्ष्य रेवाड़ी को आधुनिक सुविधाओं से लैस और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर का विकास जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रेवाड़ी के विकास पर उनकी सीधी नजर होगी और जनता की हर समस्या को दूर करने का हर प्रयत्न उनके द्वारा किया जाएगा। जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now