Rewari News: रेवाड़ी के लाल ने किया कमाल, नरेंद्र सिंह यादव ने मेक्सिको की दुर्गम चोटी पर फहराया तिरंगा

On: June 1, 2026 2:58 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के लाल ने किया कमाल, नरेंद्र सिंह यादव ने मेक्सिको की दुर्गम चोटी पर फहराया तिरंगा

Rewari News: रेवाड़ी के पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मेक्सिको स्थित उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर तिरंगा झंडा लहरा दिया है।

यहां का मौसम बेहद कठिन होता है और ऑक्सीजन भी काम होता है साथ ही साथ पहाड़ों पर चढ़ना मुश्किल होता है। इसके बावजूद भी नरेंद्र सिंह यादव ने हार नहीं मानी और अपने संकल्प से वह पहाड़ों के शिखर तक पहुंचे। नरेंद्र सिंह यादव ने भारत के साथ-साथ रेवाड़ी का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

लगातार हासिल कर रहे नई ऊंचाइयां

नरेंद्र सिंह यादव इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्वत अभियानों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उनकी इस सफलता को खेल और साहसिक गतिविधियों से जुड़े लोगों ने बड़ी उपलब्धि बताया है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

नरेंद्र सिंह यादव एक साधारण परिवार से आते हैं और सीमित संसाधनों के होते हुए भी वह लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। नरेंद्र रेवाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक नई मिसाल बन रहे हैं।

रेवाड़ी के लोगों ने नरेंद्र सिंह यादव की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनकी सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now