Rewari News: जिले का भाड़ावास फ्लाईओवर जल्द ही रात के समय दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। फ्लाईओवर और अंडरपास क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य अब अंतिम चरण में है। ज्यादातर पोल पर लाइट लगाई जा चुकी है। विभाग के द्वारा बाकी कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
58 लाख रुपये से अधिक की लागत से चल रहा कार्य
इस परियोजना पर करीब 58.26 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लाइट लगाने का मुख्य कारण है कि रात के समय यहां दुर्घटनाएं हो जाती थी लेकिन अब बेहतरीन लाइट और रोशनी रहने से सफर आसान हो जाएगा।
लंबे समय से उठ रही थी प्रकाश व्यवस्था की मांग
फ्लाईओवर के पास के स्थानीय लोग यहां लाइट नहीं होने से परेशान रह रहे थे। वह लंबे समय से यहां लाइट लगाने की मांग कर रहे थे और अंततः उनका मांग पूरा हो गया क्योंकि जल्द ही यह फ्लाईओवर रात के समय भी जगमगाता दिखेगा।
हजारों वाहन प्रतिदिन करते हैं इस मार्ग का उपयोग
भाड़ावास फ्लाईओवर रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड पर स्थित एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह रास्ता शहर को आसपास के करीब 35 गांवों और कई कॉलोनियों से जोड़ता है। अनाज मंडी के नजदीक होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
जून 2025 में यहां लाइट लगाने का काम शुरू किया गया था और अब काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लाइट नहीं होने से काफी ज्यादा हादसा हो रहा था लेकिन अब लाइट लग जाने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाएगी।




















