Rewari News: समाज को नशा मुक्त बनाने का दिलाया संकल्प

On: June 1, 2026 9:10 AM
Follow Us:
Rewari News: रेवाड़ी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।

Rewari News: रेवाड़ी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस मौके पर समस्त विद्यार्थियों व स्टाफ को तंबाकू का सेवन न करने व समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान पर आज विद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ का आयोजन प्राचार्य श्री विनोद यादव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री मनोज वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध दिवस के महत्व व उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों व स्टाफ को तंबाकू का सेवन न करने व समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

समाज को नशा मुक्त बनाने का दिलाया संकल्प
समाज को नशा मुक्त बनाने का दिलाया संकल्प

“तंबाकू का सेवन मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यदि हम अपने युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर दें, तो हम एक स्वस्थ और शक्ति सम्पन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय परिवार का दायित्व है कि वह बच्चों को नशे से दूर रखकर उन्हें देश का सशक्त नागरिक बनाए।”Rewari News

घातक बीमारियो के प्रति किया जागरूक: “आज का युवा कल का भविष्य है। तंबाकू सेवन से न केवल कैंसर व हृदय रोग जैसी घातक बीमारियाँ होती हैं, बल्कि देश की उत्पादकता भी घटती है। इसलिए जरूरी है कि हम युवजन को इस कुरीति से बचाकर राष्ट्र को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। शपथ का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवनभर इसे निभाना है।”Rewari News

कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र दखोरा, राजेश यादव, विकास, भूपेंद्र व अशोक बेरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now