Dharuhera News: बेस्टेक सोसायटी RWA के अमित कुमार बने प्रधान

On: June 1, 2026 1:16 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत

धारूहेड़ा : बेस्टेक सोसायटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। अमित कुमार ने तीन बार प्रधान रहे पूर्व प्रधान मनोज कुमार से 24 मत ज्यादा लेकर जीत दर्ज करवाई। बता दे कि आरडब्ल्यूए के तीन साल के लिए चुनाव हुए है तथा इस बार 5वी वार चुनाव हुए है।Dharuhera News

धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत
धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार

चुनाव अधिकारी सेवानिवृत रेवाडी नपा के ईओ मनोज कुमार ने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में 254 वोटर है। इस बार छह कार्यकारिणी मेंबर, प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष, सचिव व ज्वाईट सचिव के लिए चुनाव करवाए गए। सभी पदो के लिए 220 मत डाले जिसमें 20 मत कैसिंल हो गए थे।

 

M2K ELECTION 1

जानिए किसकों कितने मिले मत: प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में अमित कुमार ने 121 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि पूर्व प्रधान मनोज कुमार को 97 वोट मिले। उपप्रधान पद पर श्रवण कुमार 121 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। सचिव पद पर दवेंद्र यादव ने 125 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर मनीका 123 वोट लेकर विजेता रहीं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार ने 124 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।Dharuhera News

 

 

MEMMER WINNER BESTECH DHR

कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी मुकाबला रोचक रहा। कार्यकारिणी मेंबरो में संदीप कुमार, नविता धीमान, सुमन देवी, देवानंद, चेतन यादव संदीप कुमार विजयी घोषित किए गए।पूर्व उपप्रधान सरला यादव ने बताया कि पिछले तीन बार मनेाज कुमार प्रधान बनते आ रहे थे।Dharuhera News

धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत
धारूहेड़ा: बेस्टेक सोसायटी आरडब्ल्यूए चुनाव में अमित कुमार बने प्रधान, 24 वोटों से दर्ज की जीत

जनता बदलाव चाहती थी इसी लिए इस बार अमित कुमार व उसकी टीम को जीत दर्ज करवाई है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं के समर्थकों ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी। पिछले तीन साल की मेहनत रंग लाई है।Dharuhera News

इस मौके पर पूर्व उपप्रधान सरला यादव, सरिता यादव, नरेंद्र यादव, समुंद, अनिल शर्मा, बलवान, डा रोशन लाल, राजबीर यादव, योगेश ने बधाई दी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now