google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana Tractor Scheme: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सरकार दे रही है लाखों रुपए का अनुदान, जाने कैसे करें आवेदन   | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana Tractor Scheme: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सरकार दे रही है लाखों रुपए का अनुदान, जाने कैसे करें आवेदन  

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Tractor Scheme: आप अगर किसान है और खुद का ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हरियाणा सरकार के द्वारा ट्रैक्टर खरीदने के लिए किसानों को…


किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सरकार दे रही है लाखों रुपए का अनुदान, जाने कैसे करें आवेदन  
किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सरकार दे रही है लाखों रुपए का अनुदान, जाने कैसे करें आवेदन  
Google News Follow us on Google

Haryana Tractor Scheme: आप अगर किसान है और खुद का ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हरियाणा सरकार के द्वारा ट्रैक्टर खरीदने के लिए किसानों को लाखों रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।

Advertisement

राज्य सरकार खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सरकार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है। किसानों को कम लागत पर ट्रैक्टर उपलब्ध हो सके इसलिए सरकार के द्वारा लाखों रुपए का अनुदान भी दिया जा रहा है।

महंगे ट्रैक्टर सस्ते में मिलने की उम्मीद

वर्तमान समय में 45 हॉर्सपावर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की कीमत करीब 15 लाख रुपये तक पहुंच रही है। हरियाणा सरकार की कोशिश है कि कम कीमत पर किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध हो सके इसलिए सरकार लाखों रुपए का अनुदान दे रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

डीजल खर्च से मिलेगी राहत

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर डीजल का खर्च नहीं आएगा ऐसे में किसानों की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से प्रदूषण भी नहीं फैलता है इसलिए सरकार के द्वारा इस ट्रैक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस योजना का लाभ केवल हरियाणा के किस उठा सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि कम खर्चे में ट्रैक्टर भी उपलब्ध हो जाएगा। आप अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन करें।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

आधुनिक कृषि की ओर बढ़ेंगे किसान

विशेषज्ञों का कहना है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर उपलब्ध होने से किसान आधुनिक तरीके से खेती कर पाएंगे। यह किसानों के उत्पादकता में बढ़ोतरी करेगी साथ ही साथ किसान भाइयों का लागत कम होगा जिससे उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकेगा।

सरकार और कंपनियों के बीच जारी है मंथन

राज्य सरकार और ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की कीमत कम करने और किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श जारी है। यदि यह योजना लागू होती है तो हजारों किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने का अवसर मिलेगा और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp