Sapna Choudhary News : सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते में दरार आ चुकी है। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सपना और उनके पति के बीच तलाक कभी भी हो सकता है इसी बीच सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीर साहू का एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है कि मन्ने थोड़ी-थोड़ी तेरे पर मर लेन दे ना! गुरुवार को सपना ने यह वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद फैन्स हैरान रह गए।
हैरान हुए लोग
सपना चौधरी का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा कि कल तक जो सपना चौधरी अपने पति पर मारपीट का आरोप लगा रही थी वह आज सोशल मीडिया पर पति के प्रति प्यार जता रही है। सोशल मीडिया पर दिख रहा है कि यह प्यार रियल लाइफ के परिस्थितियों से बिल्कुल अलग दिखाई देता है।
वीर साहू ने भी पोस्ट किया वीडियो
वही वीर साहू ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें वह गौ सेवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कप्तान में लिखा है कि हे भगवान सब कुछ तेरे हाथ में है तू जो चाहे वह दे।
सपना ने पति पर लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप
सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनके पति ने वैवाहिक जीवन में कई बार उनके साथ मारपीट की और बात इतनी बिगड़ गई कि उन्हें ससुराल छोड़ना पड़ा।
वही कोर्ट में सपना चौधरी और वीर साहू को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। सपना के पति वीर साहू को सपने से मिलने से रोक दिया गया है। अगली सुनवाई तक सपना चौधरी के पति किसी भी तरह सपना चौधरी से कांटेक्ट नहीं करेंगे ना ही वह उनसे मिलने का प्रयास करेंगे। कोर्ट ने कहा है कि वीर साहू कोर्ट के निर्देश का हर हाल में पालन करें।













