
Best24News : युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 23 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 में रोजगार मेला लगेगा। इसमें करीब 40 कंपनियां युवाओं को रोजगार देगी।
ये कंपनियां देगी रोजगार: रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई पास युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी पाने के लिए भाग ले सकते हैं। मेले में एआरजीएल प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बजाज लाइफ, बजाज मोटर्स, प्रिकोल और हिताची कैश मैनेजमेंट लिमिटेड सहित कई कंपनियां शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
ये कागजाज जरूरी: रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को अपना रोजगार कार्यालय पहचान पत्र या पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और बायोडाटा (रिज्यूमे) साथ लेकर आना होगा। युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने के लिए मेले में भाग लें।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार
