शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana news: हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। ग्रामीण विकास की दिशा में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं,…


cm haryana nayab saini
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Google News Follow us on Google

Haryana news: हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। ग्रामीण विकास की दिशा में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे गांवों की बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है। हरियाणा के हर पंचायत में ई-लाइब्रेरी

Advertisement

541 गांवों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें: बता दे कि विकास योजना में 541 गांवों की गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इन लाइटों से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ेगी. बल्कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी. अंधेरे में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में यह पहल सहायक होगी.

हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी: पंचायत मंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश की साढ़े 6 हजार ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी. इससे गांव के छात्रों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों को डिजिटल संसाधनों तक सीधी पहुंच मिलेगी. यह पहल डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम होगी.
सरकार ने पंचायत भवनों के निर्माण के लिए ₹125 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है. प्रत्येक गांव में ₹21 लाख की लागत से नया पंचायत भवन बनाया जाएगा. इसके अलावा ₹4 लाख फर्नीचर व अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे. जिससे ग्राम स्तरीय प्रशासन को मजबूत किया जा सके

Advertisement

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

2,000 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
सरकार 2,000 से अधिक तालाबों के सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन का कार्य करेगी. तालाबों के किनारों पर छायादार पेड़ और फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे. साथ ही तालाबों के चारों ओर पक्की पगडंडी बनाई जाएगी. जिससे स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक, सैर और सामाजिक गतिविधियों के लिए इन स्थानों का उपयोग कर सकें.

पॉलिथीन मुक्त गांवों पर विशेष फोकस: बैठक के दौरान पंचायत मंत्री ने ग्राम सचिवों को समय पर गांव पहुंचने और सरपंचों के साथ सक्रिय सहयोग का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतें सरकारी ट्यूबवेल ऑपरेटरों को 8 घंटे ड्यूटी के बाद अन्य कार्य भी सौंप सकती हैं। पंचायत मंत्री ने गांवों को पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में भी ठोस कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने इसे ग्राम स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के लिए अहम पहल बताया और ग्राम स्तर पर जागरूकता और कार्रवाई की आवश्यकता जताई।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp