Haryana News: लोकप्रिय रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, प्रशंसकों में शोक की लहर

On: June 8, 2026 11:59 AM
Follow Us:
लोकप्रिय रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, प्रशंसकों में शोक की लहर

Haryana News: हरियाणा के लोकप्रिय सांस्कृतिक और रागिनी गायक पेप्सी शर्मा का अचानक निधन हो गया है। हरियाणा में उन्होंने काफी नाम बनाया था और उनकी आवाज का जादू ऐसे चलता था मानो लोगों का मन मोह लिया हो। सामने जानकारी के अनुसार आज सुबह उनके सीने में तेज दर्द हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पेप्सी शर्मा मूल रूप से गाजियाबाद जिले के निवाड़ी क्षेत्र के पतला गांव से जुड़े थे। साधारण परिवार से होने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहें जिसके बदौलत उन्होंने हरियाणवी लोक संगीत और रागिनी क्षेत्र में काफी नाम कमाया। वह सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर फेमस थे और उनके लाखों फैंस हरियाणा के बाहर भी है।

लोकभाषा और संस्कृति को दिया नया मंच

पेप्सी शर्मा ने अपने मंचीय कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और हरियाणवी बोली को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उनकी गायकी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे आम लोगों की भावनाओं और गांव की मिट्टी से जुड़े विषयों को अपनी रागिनियों में जीवंत कर देते थे। यही कारण था कि उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे।

निधन की खबर से क्षेत्र में गम का माहौल

उनके निधन की खबर जैसे ही मिली हरियाणवी लोक संस्कृति इंडस्ट्री में शोक छा गया। लोगों ने बहुत याद कर रहे हैं और उनके गायन को भी बहुत याद कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पेप्सी शर्मा ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर लोक मंचों पर जो पहचान बनाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उनकी आवाज भले ही अब खामोश हो गई हो, लेकिन लोक संस्कृति के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now