रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: NH-919 जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, लोगों को रोज लगाना पड़ रहा 7KM अतिरिक्त चक्कर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: हरियाणा राजस्थान की सीमा पर स्थित NH-919 पर पिछले कुछ दिनों से जल भराव की समस्या हो गई है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता…


NH-919 जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, लोगों को रोज लगाना पड़ रहा 7KM अतिरिक्त चक्कर
NH-919 जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, लोगों को रोज लगाना पड़ रहा 7KM अतिरिक्त चक्कर
Google News Follow us on Google

Rewari News: हरियाणा राजस्थान की सीमा पर स्थित NH-919 पर पिछले कुछ दिनों से जल भराव की समस्या हो गई है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए 7 किलोमीटर एक्स्ट्रा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र से निकला पानी बना परेशानी की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला दूषित और रासायनिक तत्वों से युक्त पानी हाईवे के एक हिस्से में जमा हो गया है। जल भराव ज्यादा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है वहीं यातायात दबाव भी बढ़ता जा रहा है।

हजारों कर्मचारियों की दैनिक आवाजाही प्रभावित

धारूहेड़ा और भिवाड़ी देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिने जाते हैं, यहां रोज हज़ारो की संख्या में कर्मचारी और लोग आते हैं। पानी भरने की वजह से लोगों को सफर करने में काफी परेशानी करेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

प्रशासन के प्रयासों के बावजूद नहीं निकला स्थायी समाधान

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा पंपिंग मशीनों की मदद से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई विशेष सफलता नहीं मिल सकी है। जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

व्यापारियों को हो रहा आर्थिक नुकसान

हाईवे के किनारे जिन व्यापारियों का दुकान है उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। यहां पानी भरने की वजह से ग्राहक काम आ रही है जिसके वजह से बिक्री भी कम हो रही है और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, हत्यारोपी की आजीवन कारावास

संक्रमण और मच्छरों का बढ़ा खतरा (Rewari News)

सड़क पर लंबे समय से जमा पानी अब स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का कारण भी बनता जा रहा है। पानी से उठ रही बदबू के कारण आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp