Murder News Haryana: टीचर मनीषा की मौत को लेकर भिवानी में होगी महापंचायत

On: June 7, 2026 12:58 PM
Follow Us:
Haryana Murder News: Mahapanchayat to be held in Bhiwani over the death of teacher Manisha.

Murder News Haryana: टीचर मनीषा की मौत का मामला एक बार फिर तूल पकडने लगा है। इसी को लेकर भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा की मौत के मामले को लेकर रविवार को गांव में महापंचायत बुलाइ्र गई है। इस महापंचायत में प्रदेशभर की खापों के प्रतिनिधि, किसान संगठन, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।Murder News Haryana

CBI जांच की मांग: महापंचायत में मामले की CBI जांच और खुलासे की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि महापंचायत गांव के पंचायत घर में आयोजित होगी।Murder News Haryana

वीडियो शेयर कर दिया न्यौता: मनीषा के पिता ने एक वीडियो जारी कर समाज और खापों से सहयोग की अपील की। वीडियो में संजय ने हाथ जोड़कर कहा कि “आप सभी समाज के लोगों से व हरियाणा प्रदेश की सभी खापों के पदाधिकारियों, किसान संगठनों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से विनम्र अपील करता हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में पहुंचकर बेटी मनीषा को न्याय दिलवाने में सहयोग करें।”

गांव में महापंचायत को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। टीचर के पिता का कहना है उसे न्याय नहीं मिला है। इसी लिए इसे दोबारा से सरकार के सामने लाया जाएगा।Murder News Haryana

पीड़ित परिवार की मांग है कि जल्दी से जल्दी CBI खुलासा करे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जिसमें प्रदेशभर की खापों को बुलाया गया है। पहले भी बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी खुलासा नहीं हुआ। जिसके कारण महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी और फैसला लिया जाएगा।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now