Political News: रेवाड़ी: रेवाड़ी कांग्रेस में निकाय चुनाव के बाद अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने को नाम उजाकर दिए है। इतना ही नही उनके नाम की सूची पदाधिकारियों प्रदेश नेतृत्व और पार्टी हाईकमान को भेज दी है। अब सवाल यह है क्या पार्टी अब इन पर कार्रवाई करेंगी या नही।
अंदरूनी खींचतान के चलते हुई हार: रेव़ाड़ी में बताया जा रहा है नगर निकाया चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा था। लेकिन कुछ जयचंदो ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। रिजल्ट आने पर वार्ड वाईज आए मतों से अब कांग्रेस ने पूरी जन्म कुंडली तैयार कर ली है।Political News
रेवाड़ी में कांग्रेस राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर सख्त संदेश दिया गया है। मासिक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में व्यक्ति विशेष की राजनीति और गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं है।Political News
ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन सर्वोपरि है और जो भी नेता या पदाधिकारी संगठन के निर्णयों के विपरीत कार्य करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान कुछ पदाधिकारियों द्वारा पार्टी की अधिकृत लाइन से हटकर काम किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी गई है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।Political News
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी
प्रवीण चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, यदि वह पार्टी हितों के खिलाफ कार्य करता है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई होना स्वाभाविक है। इस बयान को कांग्रेस संगठन में अनुशासन लागू करने की दिशा में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल’ बता दे आयोजित बैठक के दौरान काग्रेस जिला प्रधान ने नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन का नाम लिए बिना शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल सफाई मशीनों के साथ फोटो खिंचवाने से शहर स्वच्छ नहीं होगा।Political News
शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की भर्ती और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य जरूरी है। उनके इस बयान को स्थानीय निकाय प्रशासन पर सीधा निशाना माना जा रहा है। इतना ही नही यह भी कहा कि केवल कागजो सफाई हो रही है।Political News
