रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: रोहतक की बेटी ने रचा इतिहास, मुक्केबाजी में बनी दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा की बेटी ने अपने दमदार प्रदर्शन से मुक्केबाजी के क्षेत्र में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। रोहतक के रुड़की गांव की रहने वाली मीनाक्षी हुड्डा ने विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग…


रोहतक की बेटी ने रचा इतिहास, मुक्केबाजी में बनी दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी
रोहतक की बेटी ने रचा इतिहास, मुक्केबाजी में बनी दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की बेटी ने अपने दमदार प्रदर्शन से मुक्केबाजी के क्षेत्र में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। रोहतक के रुड़की गांव की रहने वाली मीनाक्षी हुड्डा ने विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है।48 किलोग्राम भार वर्ग में नंबर-1 मुक्केबाज बनने के बाद मीनाक्षी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की नई पहचान बन गई हैं। मीनाक्षी ने सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम वर्ल्ड स्टार पर रोशन किया है।

Advertisement

मीनाक्षी एक साधारण परिवार से आती है और उनके पिता कृष्ण हुड्डा ऑटो चलाकर परिवार का पेट पलते हैं फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। आर्थिक चुनौतियों के बाद भी परिवार ने बेटी के सपनों को कभी कमजोर नहीं होने दिया और मीनाक्षी आज इतिहास रच दी।

लगातार शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

मीनाक्षी ने पिछले कई साल के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी लगातार सफलताओं के आधार पर ही उन्हें वर्ल्ड में मुक्केबाजी के क्षेत्र में सिर्फ महिला मुक्केबाज का दर्जा मिल गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इंग्लैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में मीनाक्षी ने फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की अनुभवी और कई बार की विश्व विजेता मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस जीत ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग पहचान दिलाई।

चीन में दिखाएंगी दम

मीनाक्षी का चयन अब चीन के गुइयांग शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 के लिए भी किया गया है। 15 से 21 जून तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

गांव से शुरू हुआ था सफर

मीनाक्षी का सफर गांव से शुरू हुआ था। एक मिडिल क्लास परिवार से आती है लेकिन उनके पिता ने कभी भी उनके सपनों से उन्हें समझौता नहीं करने दिया और मीनाक्षी भी लगातार मेहनत करती रही जिसके बदौलत आज मीनाक्षी को सफलता मिली है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp