google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: ECHS अधिकारी के घर चोरी, ज्वेलरी और नगदी लेकर उड़े चोर | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: ECHS अधिकारी के घर चोरी, ज्वेलरी और नगदी लेकर उड़े चोर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी के सेक्टर 3 में ECHS अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी कर ली है। अधिकारी के घर से पैसे और ज्वेलरी लेकर कर फरार हो गए हैं। चोरी तब हुई…


ECHS अधिकारी के घर चोरी, ज्वेलरी और नगदी लेकर उड़े चोर
ECHS अधिकारी के घर चोरी, ज्वेलरी और नगदी लेकर उड़े चोर
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी के सेक्टर 3 में ECHS अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी कर ली है। अधिकारी के घर से पैसे और ज्वेलरी लेकर कर फरार हो गए हैं। चोरी तब हुई जब दंपति ड्यूटी गए हुए थे इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सभी ज्वेलरी और पैसे चुरा लिया। फिलहाल पैसे और ज्वेलरी के अलावा क्या-क्या चोरी हुआ है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

शाम को जब ड्यूटी से अधिकारी वापस आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिस को शिकायत करते समय पूजा ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ में ECHS में नौकरी करती है वही उनके पति बावल की कंपनी में काम करते हैं और 15 तारीख को दोनों ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे और जब ड्यूटी से वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने के बाद उन्होंने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है वही घर से दो तोले सोने की चेन और ₹40000 गायब है इसके साथ ही अन्य सामान भी गायब है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

पूजा ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर मकान मालिक का कुछ सामान रखा हुआ है उनका सामान भी गायब है। दिन के समय ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्दी चोरों की खोज करके कार्रवाई की जाएगी।

दिन के समय चोरी होने से लोग काफी ज्यादा डरे हुए हैं क्योंकि दिन के समय में चोरी की घटना चिंता बढ़ने वाली है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp