google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana Breaking News: CM सैनी का बड़ा ऐलान, रेवाड़ी सहित इन 66 ऐतिहासिक स्थल बनेंगे पर्यटन हब | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana Breaking News: CM सैनी का बड़ा ऐलान, रेवाड़ी सहित इन 66 ऐतिहासिक स्थल बनेंगे पर्यटन हब

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Breaking News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा हरियाणा के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। NCRPB…


CM सैनी का बड़ा ऐलान, रेवाड़ी सहित इन 66 ऐतिहासिक स्थल बनेंगे पर्यटन हब
CM सैनी का बड़ा ऐलान, रेवाड़ी सहित इन 66 ऐतिहासिक स्थल बनेंगे पर्यटन हब
Google News Follow us on Google

Haryana Breaking News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा हरियाणा के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। NCRPB की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में दक्षिणी हरियाणा के 66 मुख्य ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थलों में विकसित करने का ऐलान किया गया।

Advertisement

इन सभी पर्यटन स्थलों पर विशेष तरह की सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह सभी ऐतिहासिक स्थल हाईटेक रूप से तैयार होंगे ताकि पर्यटकों को यहां किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इससे हरियाणा के पर्यटन को रफ्तार मिलेगा।

पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार

राज्य सरकार लंबे समय से प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। अब मुख्यमंत्री ने राज्य के 66 ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का ऐलान कर दिया है जिससे हरियाणा को काफी फायदा मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

महेंद्रगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरें होंगी विकसित

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल स्थित कई ऐतिहासिक स्मारकों को इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल किया गया है। बीरबल का छत्ता, जल महल, त्रिपोलिया दरवाजा, इस्लामपुरा किला, चोर गुंबद, विभिन्न मकबरे और बावड़ियां प्रमुख हैं। इन सभी स्थलों को विशेष तरह से तैयार किया जाएगा ताकि यहां बड़े पैमाने पर पर्यटक आ सके।

रेवाड़ी और पलवल के धार्मिक स्थलों को मिलेगा बढ़ावा

रेवाड़ी जिले के बाग वाला तालाब, बड़ा तालाब, भगवती भक्ति आश्रम, बावल किला और घंटेश्वर मंदिर जैसे स्थानों को पर्यटन दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पलवल के बाबा उदासनाथ मंदिर, दौजी मंदिर, पंचायत मंदिर और पांडव वन को भी पर्यटन परियोजना में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

फरीदाबाद गुरुग्राम सहित राज्य के कई जिलों के पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस फैसले से राज्य के लोगों में खुशी देखने को मिल रही है। यह सभी पर्यटन स्थल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp