Rewari News: रिश्ते हुई शर्मसार, मां के काम पर जाने के बाद पिता ने बेटी से की अश्लीलता

On: June 17, 2026 12:54 PM
Follow Us:
रिश्ते हुई शर्मसार, मां के काम पर जाने के बाद पिता ने बेटी से की अश्लीलता

Rewari News: रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र से एक रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है। मां के काम पर जाने के बाद पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। बेटी ने मां के घर आने के बाद सभी करतूत बताइ जिसके बाद मां ने बेटी के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हालांकि आरोपी फरार हो गया है।

विरोध करने पर बेटी को दी धमकी

समय जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से एक परिवार पिछले सप्ताह ही नौकरी के लिए रेवाड़ी आया। आने के बाद परिवार खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने लगा। मंगलवार के दिन लड़की की मां कम पर गई हुई थी और घर में लड़की अकेली थी इस दौरान अपने 10 साल की बेटी के साथ पिता ने अश्लीलता करने की कोशिश की और जब लड़की ने विरोध किया तो पिता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

बच्ची ने मां को बताई सारी बात

बेटी को गुमसुम देखकर मां ने जब पूछा तो उसने अपने पिता की सारी करतूत मां को बता दी इसके बाद मां बेटे को पुलिस थाने ले गई। पिता की करतूत सुनकर पुलिस भी तंग रह गई।

लड़की को अस्पताल ले जाकर उसका टेस्ट कराया गया है वही  सिटी पवन कुमार ने कहा है कि फिलहाल हम कुछ भी नहीं कहेंगे मेडिकल होने के बाद ही कोई बात समझ में आएगी। फिलहाल पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है हालांकि इस घटना में लोगों को हैरान कर दिया है। रिश्तो को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सबको हैरान करके रख दिया है। घटना सामने आते ही लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now