Haryana News: लंबे समय से एनसीआर के सीमाओं में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही थी इसी बीच हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि एनसीआर के सीमाओं में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा का वर्तमान एनसीआर क्षेत्र पहले की तरह ही बना रहेगा। यदि एनसीआर के दायरे में कटौती होती, तो करनाल, पानीपत, जींद, महेंद्रगढ़ और भिवानी जैसे जिलों पर इसका प्रभाव पड़ सकता था। हालांकि अभी इसकी संभावना खत्म हो चुकी है।
राजस्थान पर पड़ता सबसे अधिक असर
अगर एनसीआर के क्षेत्र में कोई बदलाव होता तो सबसे ज्यादा बदलाव राजस्थान में देखने को मिलता यही वजह है कि राजस्थान सरकार इस बदलाव के पक्ष में नहीं दिख रही थी।
एनसीआर में बसेंगी चार नई आधुनिक शहर
हरियाणा सरकार का कहना है कि राज्य में नमो सिटी की स्थापना होगी हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि नमो सिटी की स्थापना कहां-कहां की जाएगी। 2041 तक इस कार्य को पूरा किया जाएगा और तभी तय होगा कि नमो सिटी कहाँ-कहाँ बनाया जाएगा।
यातायात सुधार पर भी फोकस
एनसीआर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बीएस-6 से नीचे के वाहनों को लेकर नई परिवहन नीति पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) को करनाल और मानेसर तक विस्तार देने की संभावनाओं पर काम जारी है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि राज्य को आधुनिक बनाया जाए ताकि आने वाले समय में राज्य में हर तरह की सुविधा उपलब्ध रह सके।













