Rewari News: हरियाणा के नर्सिंग कर्मचारी का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। नर्सिंग कर्मचारी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के बीच बड़ा विवाद अब विरोध प्रदर्शन का रूप लेने लगा है।
मंगलवार को रेवाड़ी के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे तक हड़ताल किया। सुबह 10:00 से लेकर दोपहर के 12:00 तक हड़ताल किया गया और उन्होंने अल्टीमेटम भी दिया कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो यह हड़ताल और भी बढ़ सकता है। इस दौरान केवल आपातकालीन सुविधा शुरू रही बाकी सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया था।
नर्सिंग कर्मचारियों का धरना
हड़ताल के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया और रेणु भाटिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियोंप्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुरुक्षेत्र में एक नर्सिंग अधिकारी के साथ किया गया व्यवहार न केवल अपमानजनक था, बल्कि इससे पूरे नर्सिंग समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंची है।
अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना अस्वीकार्य
नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि किसी महिला कर्मचारी के लिए सार्वजनिक मंच पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं और उनके सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाने पर मजबूर हो सकते हैं।
नर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित किया गया था। राज्य के विभिन्न जिलों की तरह रेवाड़ी में भी नर्सिंग स्टाफ ने निर्धारित समय के दौरान कार्य बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जताई।











