Rewari News: पेयजल और जनसमस्याओं पर DC अभिषेक मीणा सख्त, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

On: June 9, 2026 12:41 PM
Follow Us:
पेयजल और जनसमस्याओं पर DC अभिषेक मीणा सख्त, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Rewari News: रेवाड़ी में आयोजित समाधान सिविल के दौरान डीसी अभिषेक मीणा निर्जन हित से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए देसी ने अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का आदेश दिया। शिविर में पेयजल, अवैध कब्जों, पेंशन, बिजली, पुलिस और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।

DC अभिषेक मीणा ने कहा कि सभी समस्याओं का समय पर निदान होना चाहिए और  जनता को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान जो भी समस्याएं सामने आए उसका जल्द से जल्द निदान करने का आदेश भी DC के द्वारा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी तरह के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हर घर तक पेयजल पहुंचाने पर जोर

गुरावड़ा की ढाणी में पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत मिलने पर उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर घर तक पेयजल हर हर में पहुंचना चाहिए।

मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश

गांव महेश्वरी की निवासी मुकेश देवी द्वारा अपनी दादी सास का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत रखी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

अवैध कब्जों पर प्रशासन का सख्त रुख

समाधान शिविर में पंचायत भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जों की शिकायतें भी सामने आईं। गांव कंवाली में पंचायत भूमि पर हुए कब्जे को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं मूसेपुर और नंगली गोधा में भी सार्वजनिक रास्तों और भूमि से अवैध कब्जे हटाने के आदेश जारी किए गए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now