Haryana News: महापंचायत का फरमान! नशा तस्करों की जमानत कराने वालों पर भी होगी कार्रवाई

On: June 9, 2026 11:12 AM
Follow Us:
महापंचायत का फरमान! नशा तस्करों की जमानत कराने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के गोरी वाला गांव में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। यहां महापंचायत में एक बड़ा फैसला लिया है। गांव में नशे और नशा तस्करी को किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जमानत कराने वालों पर भी होगी कार्रवाई

महापंचायत के द्वारा फैसला लिया गया है कि यदि किसी ने नशा तस्करों के जमानत करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सामाजिक और आर्थिक एक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ सामाजिक रूप से उनका पहचान भी उजागर किया जाएगा।

वकीलों ने भी लिया महत्वपूर्ण फैसला

बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी नशा तस्करी से जुड़े मामलों में सहयोग न करने का संकल्प लिया। उनका कहना था कि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सभी वर्गों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

नशे के खिलाफ गांव की सामूहिक मुहिम

नशे के खिलाफ पूरे गांव ने सामूहिक मुहिम छेड़ दी है। गांव के लोगों ने फैसला लिया है कि जो भी नशा करता है या नशे का सपोर्ट करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार नशा बढ़ता जा रहा है जिससे युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं अब इसे रोकने के लिए समाज ने बड़ा फैसला किया है। महापंचायत का कहना है कि नशे की वजह से लोग गलत रास्ते पर जाने लगे हैं इसलिए अब नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता पड़ रही है।

सामाजिक सुधार का संदेश

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। गोरीवाला गांव का यह कदम अन्य गांवों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है, जहां सामूहिक प्रयासों से नशे जैसी गंभीर समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now