Breaking News: हरियाणा के तीन जिलों को बडी सौगात

On: June 2, 2026 9:47 PM
Follow Us:
cm haryana

Breaking News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के गांवों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. हरियाणा सरकार का कहना है कि इन सुविधाओं को होने से लोगों को इलाज के लिए बार-बार शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

जानिए कहां कहा बनगे उपस्वास्थ्य केद्र

बता दे विभाग की नई योजना के तहत गुरुग्राम के गांव घामडोज में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा. वहीं भिवानी के गांव धनाना और हिसार के गांव सिसाय बोला में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित किए जाएंगे. बता दे इन केंद्रों के शुरू होने के बाद आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. पिछले कई सालों से इनकी मांग की जा रही थी.Breaking News

स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

सरकार का मानना है कि गांवों में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है. कई बार छोटी बीमारी भी इलाज में देरी के कारण गंभीर रूप ले लेती है. ऐसे में गांवों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी. मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है.

हजारों ग्रामीणों को बडी राहत

इन नए स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य जांच, प्राथमिक उपचार, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही थी. अब सरकार के इस फैसले से हजारों ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now