Rewari Crime News: मुंह में कपड़ा ठूंसकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार

On: June 3, 2026 5:22 PM
Follow Us:
मुंह में कपड़ा ठूंसकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति चंद घंटों में गिरफ्तार

Rewari Crime News: कुछ दिनों पहले रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने कुछ घंटे में ही पूरे मामले को सुलझा लिया है और महिला का हत्यारा उसका खुद का पति निकला है। पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और हत्या के बाद लाश को झाड़ी में फेंक दिया है।

100 मिलने के बाद पुलिस के द्वारा लगातार घटना की जांच की जा रही थी और अब इस मामले को लेकर खुलासा हो गया है और महिला का हत्यारा भी सामने आ गया है। महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का पति ही निकला।

झाड़ियों में मिला महिला का शव

पुलिस को गांव धवाना की बनी (झाड़ियों वाले क्षेत्र) में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला कलश एक चटाई में लिखना हुआ मिला और महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था।

कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी और महिला की पहचान करना शुरू कर दी। पुलिस को महिला के पति पर सक हुआ और जांच में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब कड़ाई के साथ पूछताछ किया तो पति ने जुर्म कबूल कर लिया।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

सामने जानकारी के अनुसार पति शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी में लगातार शराब को लेकर लड़ाई होती रहती थी। हत्या वाली रात भी पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now